Thursday, April 8, 2010

सांसद कल्याण सिंह बोलेः अब नहीं जाऊंगा भाजपा में!


(sansadji.com)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं एटा से निर्दल सांसद कल्याण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में पुनर्वापसी की अटकलबाजियों को सिरे से खारिज करते हुए आज लखनऊ में कहा कि अपने जीवन में वे दोबारा भाजपा में शामिल नहीं होंगे। कभी भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा निष्प्राण और लगभग अस्तित्वहीन हो चुकी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा को अब कोई भी पुनर्जीवित नहीं कर सकता। भाजपा से दोबारा निकलने के बाद अपने पुत्र राजवीर सिंह की अध्यक्षता में गठित जनक्रांति पार्टी के संरक्षक सांसद कल्याण ने कहा कि अब उनका उद्देश्य अपनी पार्टी का जनाधार बढाकर प्रदेश की राजनीति में उसे निर्णायक भूमिका में स्थापित करने का है और भाजपा में वापसी उनके एजेन्डे पर कहीं नहीं है। उत्तर प्रदेश में 2012 में होने वाले विधानसभा चुनावों के संदर्भ में सिंह ने दावा किया कि उनकी जनक्रांति पार्टी आगामी चुनाव में फायदे में रहने वाली है। यूं तो भाजपा का प्रभाव पूरे देश में कम हो रहा है, मगर उत्तर प्रदेश में तो इसके जनाधार का सिकुड़ते जाना साफ दिख गया है।

No comments: