Wednesday, April 7, 2010

सांसद कलराज बोलेः उमा चाहें तो....!


(sansadji.com)

उमा भारती की भाजपा में वापसी संदिग्ध हो चली है। दिल्ली में अध्यक्ष नितिन गडकरी और उन्नाव में सांसद-उपाध्यक्ष कलराज मिश्र की बातों से तो ऐसा ही लगा। सांसद कलराज मिश्र कहते हैं कि केएन गोविंदाचार्य और उमा भारती पार्टी में वापस आना चाहते हैं तो राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने आवेदन कर सकते हैं। भाजपा नेतृत्व उनकी वापसी पर ठीक से विचार करेगा।
जब सांसद-उपाध्यक्ष से पूर्वमुख्यमंत्री एवं एटा से निर्दल सांसद कल्याण सिंह के बारे में सवाल किया गया तो उनका कहना था कि वह तो बड़े भले और योग्य हैं। वह खुद ही पार्टी छोड़ कर चले चले गये तो उनके विषय में क्या कहा जा सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी उमा भारती को पार्टी में वापस लाना तो चाहते हैं, राष्ट्रीय सेवक संघ से भी उन्हे हरी झंडी मिल चुकी है लेकिन करें क्या, उमा को लेकर पार्टी के कई बड़े नेता अंदरखाने इसका जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। उमा अपनी पार्टी के अध्यक्ष पद से तो इस्तीफा दे चुकी हैं। अब भाजपा से उन्हें बुलावा नहीं मिल रहा। कमोबेश यही गत गोविंदाचार्य की भी बताई जाती है। पता चला है कि गडकरी को स्वयं को अपने बड़े नेताओं से अपेक्षित तरफदारी नहीं मिल पा रही है। पार्टी के भीतर बड़ों से उनका खुद का तालमेल बिगड़ा हुआ है। कार्यकारिणी गठन के बाद से तो और ज्यादा छत्तीसी निगाहें हो चली हैं।

No comments: