Monday, April 5, 2010

सांसद अमर और अन्नू ने पोंछे पीड़ितों के आंसू



(sansadji.com)

सांसद अमर सिंह ने अपने घायल कार्यकर्ता की देखभाल के लिए जहां अपने भाई को देवरिया भेजा, वही उन्नाव की कांग्रेस सांसद अन्नू टंडन ने अपने जिले के अग्निपीड़ितों को घर-गहस्थी के जरूरी सामान दिए। आगामी 15 अप्रैल को देवरिया में आयोजित पूर्वाचल स्वाभिमान सम्मेलन की सफलता के जुटे युवा नेता मनोज सिंह मार्ग दुर्घटना में घायल हो गये। जब यह खबर सम्मेलन के अगुवा और सांसद अमर सिंह को मिली तो उन्होंने तत्काल कार्यकर्ता की सुधि ली और उसके दवा-इलाज के लिए अपने भाई अरविन्द सिंह को व्यक्तिगत जिम्मेदारी सौंपी। अमर सिंह विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल शाही उर्फ बमभोले शाही और वरिष्ठ नेता अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में राजेन्द्रनगर निवासी मनोज सिंह उस समय घायल हो गये जब वे कार्यकर्ताओं के साथ देवरिया जा रहे थे। यह सूचना अमर सिंह को दी गयी तो उन्होंने तत्काल कार्यकर्ता का हाल चाल पूछा और अपने भाई को दवा इलाज की जिम्मेदारी सौंपी। सम्बंधित लोगों ने मनोज सिंह की तात्कालिक व्यवस्था कर दी और अब 6 अप्रैल को अरविन्द सिंह खुद आकर मनोज सिंह की हाल चाल लेंगे। उधर, उन्नाव की कांग्रेस सांसद अन्नू टंडन शहर के अग्निपीड़ितों को अनाज, बर्तन, तिरपाल, कपड़े आदि बांटे। उन्होंने घर-घर जाकर प्रभावितों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गर्मी की शुरुआत होते ही जिले में अग्निकांड की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए लोगों को अपनी तरफ से भी सावधानी बरतनी चाहिए। सांसद ने पीड़ित परिवारों से कहाकि किसी प्रकार की परेशानी होने पर कार्यालय में सूचना दें। अग्निकांड से पीड़ित परिवारों में एक घर में 20 अप्रैल को बेटी की शादी होनी है। अन्नू टंडन ने एचएनडीसीटी के महाप्रबंधक अनूप कुमार मेहरोत्रा को यथासंभव सहायता करने के निर्देश दिये। पीड़ितों में गोपाल, बिन्दुआ, बांके, शत्रुघन, मेवालाल, सोने लाल पासी, रज्जन ने कहाकि मदद से काफी राहत मिलेगी। गत दिनों में जनपद के विभिन्न स्थानों जैसे कटहर, तुर्कहा ब्लाक पुरवा, सहरावां ब्लाक असोहा, भटपुरा ब्लाक हसनगंज, रश्मिलोक शुक्लागंज, बनी कंजौरा ब्लाक सिंकदर सरोसी, खडबल ब्लाक गंजमुरादाबाद, बैरमपुर ब्लाक सुमेरपुर, हरीगढ़ी ब्लाक मियागंज में लगी आग से पीड़ित परिवारों को भी सांसद ने सामान बांटा। इस अवसर पर ट्रस्ट की वरिष्ठ सदस्यता नीरू टंडन, अनूप कुमार मेहरोत्रा, विवेक शुक्ला, अंकुर तिवारी, कमलेश कुमार, सुमित बाजपेई, सुमित निगम, सौरभ वर्मा, दीपक पांडेय, विकास मिश्रा, अनूप शुक्ला, सचिन सोनी, रितुराज मिश्रा तथा कांग्रेस नेताओं में अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह, कमल तिवारी, दिनेश शुक्ला, अशोक सिंह बेबी, डा. एमएच खान, अनिल सिंह, अजय श्रीवास्तव, संजय निगम, तारिक मसूद खान, अमित शुक्ला, अंकित सिंह परिहार, मो. आमिर मौजूद रहे।

No comments: