Saturday, April 10, 2010

'राहुल बेचैन, पदाधिकारी व्याकुल'


(sansadji.com)

अमेठी से कांग्रेस सांसद एवं पार्टी महासचिव राहुल गांधी बेचैन हैं और पार्टी के पदाधिकारी व्याकुल। आपस की दूरियां मिटाकर सभी कांग्रेसियों को राहुल गांधी के संकल्प पूरे करने की कसम खानी पड़ेगी। तभी बात बनेगी। तभी यूपी में सरकार बनेगी। तभी विपक्ष और लोकतंत्र में आस्था न रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकेगा। ऐसा कहना है कांग्रेस सांसदों का।
कानपुर के पार्टी सांसद एवं कोयला राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और अकबरपुर से कांग्रेस सांसद राजाराम पाल कहते हैं कि हमारा उद्देश्य किसी को सत्ता से हटाना नहीं है। हम तो उत्तर प्रदेश में रुकी हुई विकास की गाड़ी को आगे बढ़ाना चाहते हैं। आज हमारा प्रदेश दूसरे प्रदेशों के विकास को देखकर शर्मिन्दा होता है। कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में यह बात ने कही। उत्तर प्रदेश की जनता पिछले 25 वर्षों से विकास आस लगाए बैठी है। जिसे पूरा करने करने के राहुल गांधी ने हम सब को मिशन 2012 का नारा दिया है। राहुल गांधी के आवह्नान में हम सभी बदले-बदले नजर आते हैं। हमें अपने को 21वी सदी के अनुसार ढालना पड़ेगा। इन 25 वर्षो में यूपी सिकुड़ती गई है। परपंची दल मजबूत होते गए, हम पिछड़ते गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार हो इसके लिए जरूरी है कि हमारा संगठनात्मक ढ़ाचा पूरी तरह से मजबूत हो। तभी हम उनका मुकाबला कर सकेंगे जिनकी लोकतंत्र में आस्था नहीं है। मिशन 2012 तभी पूरा होगा जब हमारा हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित होगा। इसी बात को लेकर राहुल गांधी बेचैन है और पार्टी के पदाधिकारी व्याकुल है। इस प्रशिक्षण के द्वारा आपस की दूरियां कम करके हमें राहुल गांधी के संकल्प को पूरा करने की कसम खानी है। ने कहा कि कांग्रेस आम आदमी को भूल गई थी। कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ यह सिर्फ नारा था, लेकिन अब इस नारे को हकीकत में बदल कर ही हम राहुल गांधी के मिशन 2012 को पूरा कर सकेंगे।

No comments: