Friday, April 9, 2010

सांसद मोनाजिर ने नीतीश को सराहा


(sansadji.com)

बेगूसराय के सांसद डा. मोनाजिर हसन ने मुंगेर में कहा कि लोकसभा चुनाव की भांति ही विधानसभा चुनाव में एनडीए का परचम लहरायेगा। नीजी स्वार्थ में सरकार का विरोध करने वालों को जनता समझ रही है। घर की बात को शीघ्र ही सुलझा लिया जायेगा। नीतीश शासनकाल में बिहार का मान देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर बढ़ा है। जो लोग बिहार व बिहारियों को हेय दृष्टि से देखते थे अब उनके नजरिये में बदलाव आया है। जदयू में कोई खींचतान नहीं है। सभी लोग एकजुट हैं और वह नीतीश के साथ हैं। कुछ लोग निजी स्वार्थो के चलते पार्टी व सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं, लेकिन इसका कोई मतलब नहीं है। समय आने पर सभी एकजुट हो जायेंगे। पांच साल के कार्यकाल में नीतीश कुमार ने मानो चमत्कार सा कर दिया है। हर तरफ सुशासन की प्रसंशा हो रही है। अन्य राज्यों के लोग बिहार को नजीर मान काम करने लगे हैं। गरीबों के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है। सांसद ने कहा कि बिचौलिये व भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई से अब आम आवाम राहत की सांस ले रही है। इस सब का असर आगामी विधानसभा चुनाव में पड़ेगा।

No comments: