Tuesday, April 13, 2010

किरनमय नन्दा सपा के राष्ट्रीय महासचिव बने

(sansadji.com)

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं सांसद मुलायम सिंह यादव ने पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री किरनमय नन्दा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने नन्दा की पार्टी नीतियों के प्रति निष्ठा एवं उनकी राजनीतिक समझ के मद्देनजर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि नन्दा ज्योति बसु के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल वाम मोर्चे की साझा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

No comments: