
(sansadji.com)
यूपी के अंबेडकर नगर जिले में दो दिन पहले से ही कांग्रेस-बसपा में कश्मकश तेज
एसपीजी दस्ते के आईजी ने राहुल के रैली स्थल का कांग्रेस सांसद संग जायजा लिया
माहौल का रुख धीरे-धीरे सामूहिक शक्ति परिक्षण जैसे हालात की ओर बढ़ रहा है
कांग्रेस महासचिव एवं अमेठी (उ.प्र.) के सांसद राहुल गांधी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ..अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण नहीं कर पाएंगे। प्रदेश सरकार के इशारे पर अंबेडकर नगर जिला प्रशासन ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला प्रशासन का कहना है कि राहुल के माल्यार्पण करने से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।
ताजा सुरक्षा व्यवस्थाओं के तहत एसपीजी दस्ते के आईजी कमलेश सिंह फैजाबाद के सांसद व रैली के संयोजक निर्मल खत्री के साथ राहुल के रैली स्थल का जायजा ले चुके हैं। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल को डॉ.अंबेडकर जयंती है। इसी दिन यहां बहुजन समाज पार्टी ने भी कार्यक्रम घोषित कर रखा है। उसकी जवाबी रैली की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। 14 अप्रैल को राहुल गांधी मायावती के निर्वाचन क्षेत्र रहे उसी अंबेडकरनगर से पार्टी की दस रथयात्राओं की शुरुआत करने के साथ ही प्रदेशव्यापी रैली अभियान छेड़ने जा रहे हैं। रैली की कामयाबी के लिए पहले से अंबेडकरनगर में डेरा डाल दिया है। आज महासचिव दिग्विजय सिंह भी पहुंच रहे हैं। फैजाबाद के सांसद-सचिव निर्मल खत्री भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। रथयात्राओं व रैली के लिए प्रदेश भर के कांग्रेसी अंबेडकरनगर पहुंच रहे हैं। माहौल धीरे-धीरे सामूहिक शक्ति परिक्षण जैसे हालात की ओर बढ़ रहा है। राहुल के माल्यार्पण कार्यक्रम पर रोक लगाने के बाद कांग्रेस ने बचाव का रुख अख्तियार करते हुए डॉ.अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर काम चलाने की रणनीति बनाई है। दूसरी ओर बसपा ने इसी क्षेत्र के अपने दो मंत्रियों के पेंच कस दिए हैं कि पार्टी की रैली में कांग्रेस कम भीड़ नहीं होनी चाहिए।
1 comment:
देखिये क्या होता है १४ को.
Post a Comment