Friday, April 30, 2010

मनमोहन समेत कई राष्ट्राध्यक्ष 'टाइम' की सूची में


sansadji.com

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित पत्रिका 'टाइम' ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को 100 प्रभावशाली हस्तियों की सूची में शामिल किया है। सौ प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट में नौ भारतीयों को जगह मिली है। इनमें लेखक चेतन भगत, उद्यमी किरण मजूमदार शॉ, नेत्र चिकित्सक पेरमलसामी नांपेरूमलसम, मानवाधिकार कार्यकर्ता संजीत बुकर रॉय, भारतीय अमरीकी व हॉवर्ड प्रोफेसर अतुल गवांदे, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन, टोरंटो के पैरामेडिक राहुल सिंह के नाम भी शुमार हैं। पत्रिका ने भारतीय अर्थव्यवस्था को उदार बनाने में मनमोहन सिंह के योगदान को महत्वपूर्ण बताया है। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन तथा पॉप स्टार लेडी गागा को भी इस सूची में शामिल किया गया है लेकिन देश की मौजूदा विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन इस सूची से नदारद हैं। पत्रिका के ताजा अंक में जारी 100 सर्वाधिक प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में उपराष्ट्रपति की रिपब्लिकन दावेदार सराह पालिन, दक्षिण कोरिया के स्केटिंग चैंपियन किम यू ना, साफ्टवेयर निर्माता कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यकारी स्टीव जोव्स और ब्राजिल के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा शुमार हैं। सोशल नेटवìकग वेबसाइट टि्वटर पर लोकप्रियता के हिसाब से तैयार सूची में ओबामा शीर्ष पर हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर लेडी गागा और तीसरे स्थान पर एस्थन कुचर हैं। कंजर्वेटिव सांसद जान किल, कमेंटेटर ग्लेन बेक और अमरीकी संसद की स्पीकर नैंसी पिलोसी भी 100 प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हैं। क्लिंटन की पत्नी और विदेश मंत्री हिलेरी उन 31 महिलाओं में भी शामिल नहीं हैं जिन्हें इस वर्ष सर्वाधिक प्रभावशली सूची में रखा गया है। इन 100 लोगों में अमरीका के अलावा 23 देशों की 47 हस्तियां हैं।

No comments: