Friday, April 30, 2010

झारखंड की रेस में सांसद मुंडा


sansadji.com

झारखंड के मुख्यमंत्री और सांसद शिबू सोरेने के हाशियेपर पहुंचने के बाद अब भाजपा के सांसद अर्जुन मुंडा सत्ताकी लगाम थामने के लिए समर्थन जुटाने की रेस शुरू करचुके हैं। इस ताजा रेस में उनका साथ दे रहे हैं उप मुख्यमंत्रीरघुवर दास। यद्यपि भाजपा का एक धड़ा सरकार गठन कीप्रक्रिया में आगे रहने को अनिच्छुक है और वह शिबू सोरेनको मुख्यमंत्री के पद पर कायम रहने देना चाहता है। इस वक्त नेतृत्व परिवर्तन का समर्थन नहीं करने वाले भाजपाके एक नेता ने कहा, हमें शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री के पद कायम रहने देना चाहिए और इस संकट को खत्म करदेना चाहिए। मुंडा झारखंड में दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ताजा हालात के मुताबिक झामुमो के विधायक दल केनेता हेमंत सोरेन का उप मुख्यमंत्री के पद पर दावा होगा। हेमंत ने भाजपा नेतृत्व को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री पदकी पेशकश की है। उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने भाजपा और झामुमो से अपनी समस्याओं का हल करने औरराज्य के हित में इस गठबंधन को जारी रखने का आग्रह किया है। माकपा केंद्रीय समिति के सदस्य और झारखंडइकाई सचिव जेएस मजूमदार ने यह अंदेशा जताया है कि यदि राज्य की आठवीं सरकार का गठन भाजपा केनेतृत्व में होता है, तो जल्द ही नौवीं सरकार भी देखने को मिल जाएगी। मजूमदार ने कहा कि हम यह कह रहे हैंकि भाजपा-झामुमो गठबंधन अप्राकृतिक है और यह उस वक्त सही साबित हो गया, जब भाजपा ने अपना समर्थनवापस लेने की घोषणा की। लेकिन फिर से यह दोनों पार्टियां अपने गठबंधन में आए दरार को भरने की कोशिश कररही है, जो अधिक सफर तय नहीं कर सकता और राज्य को आठवीं सरकार के गठन के बाद नौवीं सरकार के गठनके लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

No comments: