Saturday, March 27, 2010

सांसद राव हो सकते हैं हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष



(खबर सांसदजी डॉट कॉम sansadji.com से)

हरियाणा में इन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की रस्साकसी चल रही है। कई दिग्गज नेताओं कीप्रतिष्ठा संगठन के भीतर दांव पर लगी है। दिल्ली दरबार तक जोरदार पैरवियां चल रही हैं। इसबात ज्यादा संभावना इस बात की जताई जा रही है कि गुड़गांव सीट से सांसद राव इंद्रजीत सिंहपार्टी के अगले प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं। दिल्ली दरबार तक अहीरवाल पैरोकारी चल रही है।राव समर्थकों को उम्मीद है कि उनको ही इस बार सोनिया गांधी हरियाणा की जिम्मेदारीसौंपने जा रही हैं। राव इस बार लोकसभा चुनावों में अच्छी जीत दर्ज कराने के बावजूद केंद्र मेंकिसी ओहदे से नहीं नवाजे गए हैं। वह पुश्तैनी राजनेता है। उनके पिता हरियाणा के मुख्यमंत्रीथे। निकट अतीत में राव की हुड्डा घराने से अंदरूनी तौर पर अनुकूल पटरी नहीं थी। अबबताते हैं कि जोड़ीदारी पटरी पर चुकी है। हुड्डा कैप्टन अजय सिंह की बढ़ती ताकत केसमानांतर राव को स्थापित करने में रुचि ले रहे हैं। और भी कई समीकरण राव के पक्ष में जाते दिख रहे हैं, जिससेलगता है कि उन्हें सूबे की कांग्रेस का अगला सदर बनाया जा सकता है।

No comments: