Monday, March 22, 2010

दूर हो सकती है भाजपा सांसदों की नाखुशी!



(sansadji.com)

अपने सांसद पदाधिकारियों की नाराजी दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी क्या सचमुच कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर विचार कर रही है? संकेत तो कुछ ऐसे ही मिल रहे हैं। पता चला है कि बिहार के पार्टी सांसद सी.पी. ठाकुर के बारे में पार्टी अध्यक्ष किसी अनुकूल नतीजे तक पहुंच गए हैं। लेकिन खींची जा रही असंतुष्टों के समानांतर नई रेखा और ज्यादा जटिलता पैदा करने वाली हो सकती है। शत्रुघ्न सिह्ना को जिस मुख्य बात पर ऐतराज है, पार्टी अध्यक्ष अब भी उस दर्द को मिटाने के प्रति लचीले नहीं दिखते हैं। बिहार भाजपा के अध्यक्ष राधामोहन सिंह या नंदकिशोर यादव के नाम इसी रूप में उछल रहे हैं। सीपी ठाकुर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। सबसे टेढ़ा मसला सांसद शाहनवाज हुसैन को लेकर है, जो सचमुच अस्वस्थ हैं और सूत्रों के अनुसार संघ प्रमुख ने जिन्हें बहुत तरजीह न देने की व्यक्ति राय जता रखी है।

No comments: