

(sansadji.com)
देश की राष्ट्रपति का नाम प्रभादेवी और पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनमोहन जोशी! दिल्ली के एक कार्यक्रम में इसी तरह मंच से संबोधित किया गया राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल और वाराणसी (उ.प्र.) के भाजपा सांसद डॉ.मुरली मनोहर जोशी को। उस दौरान मंच पर कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य एवं कवियत्री प्रभा ठाकुर भी मंचासीन थीं। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को आज सार्वजनिक समारोह में उस समय ऐसी विचित्र स्थिति का सामना करना पड़ा, जब मंच से उनके नाम का गलत उच्चारण किया गया। राष्ट्रपति यहां नई दिल्ली में एक्शन कैंसर अस्पताल का उदघाटन करने पहुंची थीं। एक्शन कैंसर अस्पताल के संयोजक आर।के। गुप्ता ने अपने स्वागत भाषण के दौरान राष्ट्रपति का जिक्र करते हुए प्रतिभा पाटिल के स्थान पर 'प्रभा देवी' कहा। गुप्ता को जब अपनी गलती महसूस हुई तो उन्होंने तुरंत माफी मांगी और उसमें सुधार कर दिया। इस समारोह में सांसद एवं कवियत्री प्रभा ठाकुर भी मंच पर बैठी हुई थीं। इसी प्रकार से मंच का संचालन कर रही युवती ने मंच पर बैठे हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.मुरली मनोहर जोशी को केंद्रीय मंत्री मनमोहन जोशी कहा।
1 comment:
नाम में गलती कोई आश्चर्य की बात नहीं।
Post a Comment