Wednesday, March 17, 2010

राज्यसभा चुनावः बीजेपी और कांग्रेस फेट रही हैं कई सीटों के पत्ते



(खबर sansadji.com सांसदजी डॉट कॉम से)

एक तरफ पिछले दिनों राज्यसभा से दर्जन भर सांसदों को विदाईशुभकामना दी जा चुकी है, दूसरी तरफ आने के उपक्रम भी शुरू हो गएहैं। भाजपा और कांग्रेस के पंजाब, हिमांचल, नागालैंड, मुंबई, केरल सेआगंतुक नए सदस्यों की संभावनाएं सामने आने लगी हैं। पंजाब सेकांग्रेस ने इस मुतल्लिक दलित एजेंडे को नमस्ते कर लिया है। केंद्रीयमंत्री एमएस गिल और अश्विनी कुमार को दोबारा राज्यसभा में बुलायाजा रहा है। अभी तक राज्यसभा में पंजाब से डीपी सब्बरवाल दलितचेहरा रहे हैं। उन पर दोबारा के लिए विराम लग चुका है। मोहिंदर सिंहकेपी के पद पर बने रहने की संभावना है। दोबारा मौका पाने वालेअश्विनी कुमार प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की पसंद बताए जाते हैं। गिल, अश्विनी और अविनाश अपनेनामांकन पत्र भर चुके हैं। उधर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दीहै। पंजाब से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना और हिमाचल प्रदेश से विमला कश्यप को उम्मीदवार बनायागया है। अन्य दावेदार बलराम दास टंडन को अवसर नहीं मिल रहा है। हिमाचल से रही हैं विमला कश्यप।पंजाब में तीन सीट सत्ताधारी अकाली दल-भाजपा गठबंधन मिलने की उम्मीद है, जबकि दो सीटों पर कांग्रेस केउम्मीदवार जीत सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट भाजपा की झोली में जाने की संभावनाहै। पंजाब से राज्यसभा सांसद गिल, अश्विनी कुमार, डीपी सबरवाल और अकाली दल के वीएस वाजवा काकार्यकाल नौ अप्रैल को खत्म हो जाएगा। अकाली दल के नरेश गुजराल का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त हो रहाहै। हिमाचल प्रदेश से केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा का कार्यकाल 13 अप्रैल को खत्म होने वाला है। उधर मुंबईसे शिवसेना परिवार की स्मिता ठाकरे दिल्ली के चक्कर लगाकर वापस लौट चुकी हैं। तो कांग्रेस अध्यक्षसोनिया गांधी से उनकी मुलाकात हो सकी, ही अन्य कहीं से कोई भरोसा मिला। वह भी राज्यसभा पर निगाहेंटिकाए हुई हैं। फिलहाल शिवसेना उन्हें राज्यसभा में भेजने को तैयार नहीं है। इसीलिए वह धुर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस मेंसंभावना तलाशने दिल्ली पहुंची थीं। फिलहाल अंदेशा ये जताया जा रहा है कि स्मिता कहीं भाजपा और एमएनएसपर भी तो डोरे नहीं डाल रहीं! जुलाई में कांग्रेस के पास दो सीटें राज्यसभा में आने वाली हैं। उनके लिए अखबारमालिक विजय दर्डा का नाम फाइनल माना जा रहा है। एक अन्य सीट पर दावेदारों की लंबी लाइन बताई जाती है।उधर, रक्षा मंत्री .के.एंटनी ने राज्य सभा के लिए केरल विधानसभा सचिव पी.डी.राजन के समक्ष नामांकन पत्रदाखिल कर दिया है। तीन बार केरल के मुख्यमंत्री रह चुके एंटनी तीसरी बार राज्यसभा के लिए मैदान में हैं। केरलसे राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 26 मार्च को होने हैं। नगालैंड में 26 मार्च को राज्यसभा की एक सीट पर होनेवाले चुनाव के लिये कांग्रेस ने पहली बार एक महिला प्रत्याशी को मनोनीत किया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षइमडांगला को राज्यसभा की सीट के लिये मनोनीत किया जा चुका है। सत्तारूढ लोकतांत्रिक गठबंधन पहले हीमौजूदा राज्यसभा सदस्य के.जिमोमी को उम्मीदवार घोषित कर चुका है।

No comments: