Tuesday, March 16, 2010

गडकरी की टीम में वसुंधरा से सांसद वरूण तक

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की टीम में वसुंधरा राजे सेसांसद वरुण गांधी तक को शामिल किया गया है। वसुंधराराजे, सांसद रविशंकर प्रसाद, अर्जुन मुंडा, थावरचंद गहलो, नरेन्द्र तोमर, जेपी नड्डा, धर्मेन्द्र कुमार, विजय गोयल, अनंत कुमार, रामलाल को महासचिव का पद सौंपा गयाहै। वरुण को सचिव पद दिया गया है।

(खबर सांसदजी डॉट कॉम sansadji.com से)

गडकरी
की टीम में पीलीभीत से भाजपा सांसद वरूण गांधी, सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, स्मृति ईरानी, आरतीमेहरा, मुरलीधर राव, सरोज पांडे, अशोक प्रधान को सचिव बनाया गया है। गडकरी की टीम में राष्ट्रीय कार्यकारिणीके 121 सदस्य, 13 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 15 सचिव और एक कोषाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। इस सूची में 13 पदाधिकारियों समेत कुल संख्या में 40 महिला सदस्य हैं। वी सतीश और सौदन सिंह संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाये गये हैं। नजमा हेपतुल्ला, हेमामालिनी, शांता कुमार, कलराज मिश्र, विनय कटियार, भगत सिंह कोश्यारी, मुख्तार अब्बास नकवी, करुणा शुक्ला, विजया चक्रवर्ती, पुरूषोत्तम रूपाला और किरण घई उपाध्यक्ष होंगे। जबकिप्रकाश जावडेकर, राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन, राम नाथ कोविद, तरूण विजय और निर्मला सीतारमण कोपार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को शामिल नहीं कियागया है। इस बोर्ड में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वेंकैयानायडू, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, बाल आप्टे, अनंत कुमार (सचिव), थावर चंद गहलौत औरराम लाल को नामित किया गया है।

No comments: