Wednesday, March 10, 2010

सचिन के बाद अब सोनिया गांधी



देर रात की कतरनः तीन
(sansadji.com)
राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने से गदगद महिला कांग्रेस की आंध्रप्रदेश इकाई ने सोनिया गांधी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से नवाजे जाने की मांग की है। पार्टी मुख्यालय गांधीभवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन में राज्य महिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगा भवानी ने कहा कि उन्होंने अपनी मांग के बारे में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को फैक्स से सूचित कर दिया है और एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही उनसे मिलकर इस मांग को उनके समक्ष रखेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए समर्पित है, अब महिलाओं के लिए संवैधानिक निकायों में आरक्षण का प्रावधान होने से महिलाओं की समस्याओं का निराकरण आसानी से संभव हो सकेगा। महिला कांग्रेस महासचिव टी वेंकटारत्नम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांधी ने देश की महिलाओं को संवैधानिक निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण को तोहफा दिया है।

1 comment:

Udan Tashtari said...

धन्य भये.