![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjr_Ko5K21VhOF2TuoFsRBcQQxBChSgWhl9YPyOif_3xg5a5KfRfuSdtkqI3ijWPUKYevlvyjAZxWoQ-VG0sdkiNywvXyx11f8ZuHsLmqZsSTxY8ICP1_owDPZ2LEyZrrkY5FkZG0_JRKw/s320/P2096.jpg)
sansadji.com
बहुजन समाज पार्टी ने पंजाब इकाई का पुनर्गठन किया है और राज्यसभा सांसद अवतार सिंह करिमपुरी को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव अवतार सिंह कश्यप और अवतार सिंह ने संयुक्त बयान में कहा है कि पार्टी की पंजाब इकाई का पुनर्गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि बलदेव सिंह मेहरा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। राज्य इकाई में कुल 35 सदस्यों को शामिल किया गया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा 13 महासचिव, 15 सचिव, एक कैशियर और राज्य कार्यकारिणी में चार सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
No comments:
Post a Comment