Sunday, February 21, 2010

आडवाणी बने अध्यक्ष, वसुंधरा देंगी इस्तीफा!




दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के काफी समय से अस्वस्थ रहने के कारण भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है और जद यू प्रमुख शरद यादव को राजग संयोजक। आडवाणी के निवास पर शरद यादव की अध्यक्षता में हुई राजग की बैठक में यह निर्णय किया गया। बैठक के बाद राज्यसभा में भाजपा के उपनेता एसएस अहलुवालिया ने बताया कि शरद के नेतृत्व में हुई बैठक में फैसला किया गया कि आडवाणी राजग के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे, जबकि जार्ज फर्नाडिस के स्थान पर शरद यादव राजग के संयोजक होंगे। बीमार होने के बावजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी राजग के अध्यक्ष बने रहेंगे। बैठक के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इसमें 15वीं लोकसभा में राजग के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए लालकृष्ण आडवाणी के मार्गदर्शन की जरूरत पर जोर देते हुए शरद यादव ने कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनके नाम का प्रस्ताव किया। इस प्रस्ताव का शिवसेना के मनोहर जोशी, अकाली दल के नरेश गुजराल और भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने समर्थन किया। इसी क्रम में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने राजग के संयोजक के रूप में शरद यादव के नाम का प्रस्ताव किया। शिवसेना के मनोहर जोशी, अकाली दल के नरेश गुजराल और भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने इसका समर्थन किया। सर्वसम्मति से शरद यादव राजग संयोजक चुन लिये गए। उधर, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे सकती हैं। नए नेता का चुनाव वसुंधराराजे की सहमति से ही किया जाएगा। पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया या विधायक राव राजेन्द्रसिंह में से किसी एक के विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को सुबह 10 बजे विधानसभा परिसर की ना पक्ष लॉबी में बुलाई गई है। इस बैठक में विधानसभा में सरकार को घेरने की रणनीति भी बनाई जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार पंचायत चुनाव से पहले संगठन चुनाव को लेकर हुए विवाद के समय ही दिल्ली में हाईकमान ने वसुंधराराजे का विपक्ष की नेता पद से इस्तीफा लिखवा लिया था। हाईकमान ने उन्हें निर्देश दिए हैं कि वे खुद ही विधानसभा अध्यक्ष को जाकर अपना इस्तीफा सौंप दें। इसलिए वसुंधराराजे ने विधायक दल की बैठक में विधायक दल की नेता पद से इस्तीफा देने का मानस बना लिया है। ............sansadji.com

उपसभापति बोलेः हर साल सांसद दें कमाई का ब्यौरा
राज्यसभा
के भी कुछ सदस्यों के अपनी संपत्ति की घोषणा नहीं किये जाने की बात को स्वीकार करते हुए राज्यसभा के उपसभापति के. रहमान खान ने आज कहा कि नियमों में बदलाव लाकर आयकर की तरह हर साल सांसदों की संपत्तियों और देनदारियों की घोषणा को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए। सोमवार को बजट सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से विशेष बातचीत में रहमान खान ने कहा कि सांसद बनने के बाद परिसम्पत्तियों और देनदारी की घोषणा करने के संबंध में राज्यसभा और लोकसभा दोनों के नियम समान हैं। राज्यसभा में ज्यादातर सांसदों ने अपनी सम्पत्ति की घोषणा की दी है लेकिन 7 या 8 सदस्यों ने अभी भी ऐसा नहीं किया है। संसद की आचार संहिता समिति ने भी सांसदों को अपनी परिसम्पत्ति की घोषणा करने का निर्देश दिया है और जब सभी लोग सम्पत्ति की घोषणा करते हैं तो सांसदों को भी ऐसा करना चाहिए। नियम में बदलाव लाकर हर साल सांसदों की परिसम्पत्तियों और देनदारियों की घोषणा को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए, जैसे आयकर रिटर्न दाखिल करने में किया जाता है, लेकिन इसके लिए राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनाया जाना जरूरी होगा वर्ना सदन में इसे पास नहीं कराया जा सकता। सांसदों को समझना चाहिए कि सदन की कार्यवाही में रूकावट डालकर या बाधा पहुंचा कर कोई भी मुद्दा हल नहीं किया जा सकता क्योंकि इसके संचालन में आम लोगों का पैसा खर्च होता है। अगर सांसदों की परिसम्पत्ति की घोषणा को संसद के वेबसाइट पर डाला जाता है तो पारदर्शिता के लिहाज से यह एक अच्छा कदम होगा। हम इस पर विचार करेंगे। ............sansadji.com


क्या होगा कल संसद में!

भारतीय राजनीति के क्षितिज पर खबरों की सुर्खियां ही सुर्खियां हैं। ताजातरीन सूचनाओं पर गौर करें तो बजट को लेकर संसदीय राजनीतिगरमाती जा रही है, सांसद-अभिनेता राज बब्बर अदालत से माफी मांगनेसे इनकार कर रहे हैं, सांसद मधु कोड़ा की होली पर्व जेल में मन सकता है, सीवान और लालगंज के सांसद बजट में अपने-अपने प्रदेशों के लिए खासपैकेज की मांग कर रहे हैं........
तो ये रहीं आज की सुर्खियां..... sansadji.com सांसदजी ड़ॉट कॉम पर
-क्या होगा कल संसद में, बजट सत्र के साथ महंगाई पर घिरे घमासान केबादल!
-सांसद-अभिनेता राज बब्बर अदालत से माफी नहीं मांगेंगे
-जेल में मनेगी सांसद मधुकोड़ा की होली
-रैली के लिए सांसद अखिलेश ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान
-आम बजटः सीवान के सांसद को केंद्र से उम्मीदें
-आम बजटः लालगंज के सांसद डॉ.बलराम केंद्र पर बरसे
-ग्रीन हंट के विरोध में संसद पर धरना देंगे सांसद कबीर सुमन
-सांसद पद्म सिंह पाटिल के तरफदार हुए शरद पवार
-सांसद कृष्णलाल वाल्मीकि, सांसद राजेशनंदिनी बीमार
-राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल राजस्थान जाएंगी
-नक्सलवादः गृहमंत्री ने मुख्यमंत्रियों को बुलावा
-एम्स मामले में पीएम ने गुलाम नबी को तलब किया
-सांसद लालू बोलेः नक्सलवाद का समाधान बातचीत से सम्भव
-सांसद अमर सिंह ने फिर किया मुलायम सिंह पर प्रहार
-पूर्वमंत्री चंदनमल बैद नहीं रहे
............सभी खबरें sansadji.com ....सांसदजी डॉट कॉम पर सविस्तार।



Saturday, February 20, 2010

पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिज लापता, फैली सनसनी!




अपने जमाने के जुझारू मजदूर नेता, प्रखर और लोकप्रिय वक्ता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज को लेकर आज राजनीतिक हल्कों में सनसनी का दिन रहा। जितने मुंह उतनी बातें। तरह-तरह की अटकलों का बाजार गर्म रहा। कोई कुछ कहे, तो कोई कुछ। सबसे ज्यादा बेचैनी उनके प्रियजनों, मित्रों-सुपरिचितों में देखी गई। लाख कोशिशों के बावजूद पता नहीं चल सका कि आखिर जॉर्ज फर्नांडीज हैं कहां! खबर विस्तार से....sansadji.com... सांसदजी डॉट कॉम पर.

सांसद ओमप्रकाश ने मांगा बिहार के लिए आर्थिक पैकेज

सोनिया गांधी, प्रणब मुखर्जी, गुलाम नबी आजाद, ममता बनर्जी से मिले। आम बजट लोकसभा में पेश होने वाला है। इसके साथ ही, देश भर की जनता के अलावा समस्त सांसदों की भी इस परनिगाहें लगी हैं। अपने क्षेत्र एवं बिहार राज्य की जनता के लिए सीवान के सांसद ओमप्रकाश यादवने समय से पहले सरकार तक अपनी चारसूत्री अर्जी पहुंचा दी है। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी, केंद्रीय वित्त मंत्रीप्रणब मुखर्जी, स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद और रेलमंत्री ममता बनर्जी से उन्होंने अपने क्षेत्र एवं प्रदेश कीजनता की खातिर कई जरूरी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने मांग की है कि टैक्स से परेशान उनकेक्षेत्र एवं प्रदेश की जनता को बजट में ठोस राहत का प्रावधान होना चाहिए। बिहार जैसे बीमार राज्य को विशेषआर्थिक पैकेज मिलना चाहिए, क्योंकि कभी बाढ़ कभी कभी सूखा जूझते-जूझते इस राज्य के लोगों की मालीखस्ता हो चली है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सीवान स्थित मैरवा में राजेंद्र बाबू कुष्ठ सेवा आश्रम को सनसे लंबित आर्थिक मदद बहाल होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि पूर्व में सन 92 तक इस कुष्ठ आश्रम को केंद्रसरकार से सालाना 13-14 लाख रुपये मिलते थे। इससे अनेक लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई थी और दूर-दूर से यहांइलाज कराने आने वाले लोगों का कल्याण हो रहा था। सबसे बड़ी बात ये है कि इस आश्रम से राजेंद्र बाबू कीपहचान जुड़ी हुई है। एक दशक से राज्य सरकार इस ओर से पूरी तरह उदासीन है। केंद्र सरकार आश्रम के लिएफिर से सालाना आर्थिक पैकेज बहाल कर इस स्वास्थ्य ठिकाने की हालात सुधारे। सांसद ओमप्रकाश यादव ने रेलमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर अपने क्षेत्र एवं बिहार के लिए विशेष रेल व्यवस्थाएं मुहैया कराने की मांग कीहै। पिछले दिनों वह आगामी रेल बजट में वांछित रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग करते हुए रेलमंत्री को लिखितरूप में आगाह करा चुके हैं कि सीवान से बनारस के लिए ट्रेन सेवा शुरू की जाए। सीवान स्टेशन का नामकरणराजेंद्र बाबू के नाम पर किया जाए। साथ ही माझी से सिसवन, रघुनाथपुर, दरौली, गुठनी होते हुए यूपी के लारस्टेशन तक रेलवे लाइन का निर्माण करा दिया जाए ताकि आजादी के तिरसठ साल बाद भी रेल सुविधा से वंचितदियारा क्षेत्र के लोगों के लिए रेल-परिवहन सेवा हासिल हो सके। रेलमंत्री ने उन्हें इसके लिए आश्वस्त भी किया है।जहां तक सीवान क्षेत्र की आर्थिक स्थितियों की बात है, उन्होंने केंद्र सरकार को बताया है कि यह प्रदेश का अतिपिछड़ा जिला है। यहां की तीन चीनी मिलें दशकों से बंद पड़ी हैं। एक स्पिनिंग मिल भी थी, जो आज तक नहीं खुलीहै। इन मिलों को फिर से चालू कराया जाए, ताकि लोगों को रोजी-रोजगार मिल सके। क्षेत्र में और कोई उद्योग धंधानहीं है। यहां के किसान, मजदूर, नौजवान सभी परेशानहाल हैं। सांसद निर्वाचित होने के बाद उन्होंने पिछले सालजून में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर उनसे अपनी मांगें दुहराई थीं। वह कहते हैं कि लोकसभामें एक बार फिर मौका आने पर अपनी मांगें उठाएंगे। वह चाहते हैं कि राज्य सरकार उपेक्षित सिवान क्षेत्र में केंद्रसरकार अपना पूंजी निवेश करे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद से मिलकर बिहार में एम्स में चिकित्सासेवा शुरू कराने की मांग की है। वह बताते हैं कि अपने प्रधानमंत्रित्व काल में अटल बिहारी वाजपेयी ने इसअस्पताल का शिलान्यास किया था। उसका निर्माण आज तक लटका पड़ा है। उसे तत्काल पूरा कराकर चिकित्सासेवा उपलब्ध कराई जाए। इससे बिहार के अलावा झारखंड, पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा राज्यों के मरीज भी लाभान्वितहो सकेंगे। ओमप्रकाश कहते हैं कि जिस दिन मैंने लोकसभा में पद की शपथ ली थी, उसी दिन तय कर लिया थाकि हम राजेंद्र बाबू की धरती के हैं, उनकी एक अच्छाई का हमेशा अनुकरण करेंगे। हर माह अपने वेतन की आधीराशि पीड़ितों, जरूरतमंदों पर खर्च करते रहेंगे। वह बताते हैं कि प्रतिमाह मिलने वाले 41 1992 हजार रुपये में से आधावेतन वह गरीबों पर खर्च कर देते हैं। उनके पास एक-एक पैसे का हिसाब है। डायरी में वह नोट करते जा रहे हैं।समय आने पर जनता के सामने भी वह इसका खुलासा करेंगे। सांसद श्री यादव ने उपरोक्त मांगों के अलावा सरकारसे यह भी दरख्वास्त की है कि भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। बिहार को विशेष आर्थिकपैकेज दिया जाए। हर गांव में डाक, दूर संचार व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए और बुनियादी शिक्षा को अनिवार्यबनाया जाए।

बजट के मौसम में सांसद निधि पर सवालिया निशान!!

सांसदजी को खर्च-बर्च में आखिर इतनी कंजूसी क्यों? ........एक तरफ रोना है कि जनता परेशान है और सरकार केपास पैसे नहीं हैं। आम बजट हर साल आता-जाता और हो जाता है यूं ही। दूसरी तरफ लगातार ऐसी सूचनाएं रही हैं कि माननीयों की सांसद-निधि विकास कार्यों पर खर्च नहीं हो पा रही है। हर सांसद को अपने लोकसभा क्षेत्रके विकास के लिए सालाना दो करोड़ रुपए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के दिए जाते हैं। इस पैसे से सांसदविकास के कामों के लिए अनुशंसाएं करते हैं। पहले इस तरह की सूचना आई हरियाणा से। फिर राजस्थान से।फिर पता चला कि ऐसा तो देश के लगभग हर राज्य की कहानी है। यह कहानी जितनी चौंकाने वाली है, उतनी हीअफसोसनाक भी। विस्तृत खबर sansadji.com...सांसदजी डॉट कॉम पर

तो ऐसा होता है सांसदजी का बजट! संसद में 22 फरवरी से देश के आम आदमी के बजट की बात होगी। इस बजटको आकार देने में हमारे समस्त सांसदजी शिरकत करेंगे। आम बजट रहा है तो बात सांसदजी पर खर्च-बर्चहोने वाले सरकारी धन की भी होनी चाहिए।.....कि सांसद बनने के बाद सांसदजी कितने तरह की जरूरतों औरसुख-सुविधाओं के हकदार हो जाते हैं। वह इसलिए कि वे संसद सदस्य के रूप में अपने कार्यों को प्रभावी ढंग सेनिपटा सकें। संसद सदस्यों को मिलने वाली सुख-सुविधाओं में होता है वेतन तथा भत्ते, यात्रा सुविधा, चकित्सासुविधाएं, आवास, टेलीफोन। और क्या-क्या मिलता है सांसदजी को.....विस्तृत खबर sansadji.com...सांसदजीडॉट कॉम पर

ये हुई मजे की बात। एमपी के फंड पर एमएलए की नजर! ये और नया राग है देश के सबसे खुशहाल माने जानेवाले राज्य की लोकशाही का। किसी के पैसे पर किसी की नजर। जायज भी है, नाजायज भी। सवाल उठता है किकितनी जायज, कितनी नाजायज! सवाल ऐसे उठाए जा रहे हैं कि नामालूम, सांसदजी अपनी ही निधि का पैसाखर्च कर पाएंगे भी या नहीं? विस्तृत खबर sansadji.com...सांसदजी डॉट कॉम पर


इंदौर में भाजपा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन तो शोर-शराबे के साथ गुजर गया। अब भी उस परनिशानेबाजी जारी है। कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शात्री की नजर में भाजपा काअधिवेशन शर्मनाक रहा! वह कहते हैं कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में राष्ट्रीय अधिवेशन करनेके बजाए कानूनी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बहाल करने में ध्यान देना चाहिए। और क्या-क्या कहते हैंशास्त्री जी......? साथ ही भोपाल में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा के इतने पुख्ता इंतजाम क्यों?... दोनों खबरेंसविस्तार sansadji.com...सांसदजी डॉट कॉम पर