बदनाम होंगे तो क्या नाम न होगा।
जी हां,
भाइयों एवं बहनों!
आप भी हो जाओ तैयार नबंर वन की दौड़ में शामिल होने के लिए। ब्लागवाणी पर टुकर-टुकर ताकने से काम नहीं चलेगा। नंबर वन होने के लिए ये चुनिंदा कुछ नुस्खे आजमाओ और चढ़ जाओ (टीआरपी की) चोटी पर...बल्गावाणी के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले कालम में सबसे ऊपर चस्पा हो जाओ...तो क्या हैं वे नुस्खे? आइए हम आपको बताते हैं-
1.गालियों का शब्द कोश बनाओ और प्रतिदिन चार गाली अपनी पोस्ट पर सप्लाई करो।
2.कूड़ा-कचरा कुछ भी लिखा दिखा जाए, लाइन लगाकर टिप्पणियां दर्ज करो।
3.उनमें दो-चार टिप्पणियां खुजाने वाली, दो-चार खिझाने वाली और दो-चार यूं ही हों।
4.फिर भी कामयाबी न मिले तो कोई स्त्री नामक ब्लाग बनाओ।
5.फिर भी काम न चले तो किसी मशहूर चिट्ठे पर बोमेटिंग करो, निशाने साधो।
(बस, रोजाना इन पांच
नुस्खों को आजमाओ
और धड़ाम से कूदकर
नंबर वन हो जाओ जी।)
Showing posts with label ब्लागिंग के महत्वपूर्ण तरीके. Show all posts
Showing posts with label ब्लागिंग के महत्वपूर्ण तरीके. Show all posts
Saturday, May 31, 2008
Subscribe to:
Posts (Atom)