Showing posts with label गांधी भारत अंग्रेज नेहरू. Show all posts
Showing posts with label गांधी भारत अंग्रेज नेहरू. Show all posts

Thursday, October 1, 2009

गान्हीजी की जै



'उस पर' घड़ी झुलाने वाले,
नेहरू को लटकाने वाले,
बिड़ला को चुभलाने वाले
गान्हीजी की जै!

भगत सिंह को खाने वाले,
अ-हिंसा चिल्लाने वाले,
भारत-पाक बनाने वाले
गान्हीजी की जै!

भगही में भरमाने वाले,
दूध-मलाई खाने वाले,
रघुपति-राघव गाने वाले
गान्हीजी की जै!

संसद-राज सजाने वाले,
तीनो बंदर थाने वाले,
गुजराती गुर्राने वाले
गान्हीजी की जै!