Showing posts with label (साभार नभाटा से). Show all posts
Showing posts with label (साभार नभाटा से). Show all posts

Wednesday, March 3, 2010

भारतीय मूल के सांसद को खतरनाक धमकी

मलयेशिया में भारतीय मूल के सांसद एम. मनोहरन मुश्किल में हैं। उन्हें धमकी दी गई है कि अपनी पत्नी से तलाक ले लें। प्रतिबंधित संगठन हिंदू राइट्स ऐक्शन फ्रंट के कारण चर्चा में आए मनोहरन से कहा गया है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनकी पत्नी की अश्लील विडियो क्लिप इंटरनेट पर डाल दी जाएगी, जिसमें वह किसी अनजान पुरुष के साथ हैं। मनोहरन ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन उन्होंने इस मसले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि कथित विडियो उस समय बनाया गया था जब मनोहरन राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत जेल में थे। मलयेशिया के 15 लाख तमिल हिंदुओं की समस्याओं को उठाने के लिए सरकार के खिलाफ सभा करने के आरोप में उन पर एनएसए लगा दिया गया था। प्रधानमंत्री नजीब तुन रज्जाक ने मनोहरन और चार अन्य नेताओं को पिछले साल कैद से रिहा कर दिया था।