
कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के संस्थापक ज्योति बसु का 17 जनवरी को निधन हो गया। बसु का 17 दिनों से एएमआरआई अस्पताल में इलाज चल रहा था। 96 वर्षीय वयोवृद्ध नेता ने सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से देश के एक जुझारू राजनीतिक अध्याय का अंत हो गया है। ज्योति बसु का जन्म 8 जुलाई 1914 को हुआ था। वो पांच बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। किसी राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी बसु के नाम है। बसु के निधन के खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।
बसु दा पर विशेष ...sansadji.com..सांसदजी डॉट कॉम पर
1 comment:
कामरेड़ ज्योति बसु को लाल सलाम
Post a Comment