Showing posts with label holi india up bihar mp rajasthan hariyana delhi. Show all posts
Showing posts with label holi india up bihar mp rajasthan hariyana delhi. Show all posts

Monday, March 1, 2010

होली महोत्सव पर सांसदों की शुभकामनाएं





दिल्ली होली के मौके पर अनेक सांसदों ने sansadji सांसदजी डॉट कॉम के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र एवं प्रदेश की जनता को रंग-पर्व पर हार्दिक शुभकामना के साथ उनके धन-धान्य संपन्नता की कामना की। शुभकामना संदेश देने वाले सांसद हैं भगवती सिंह, बी.बी.तिवारी, अन्नू टंडन, ओम प्रकाश यादव, अरविंद चौधरी, विनय कुमार पांडेय, डॉ.संजय सिंह, डॉ.संजय जायसवाल, देवजी पटेल, कमलेश वाल्मीकि, यशवीर सिंह, राकेश पांडेय, शैलेंद्र कुमार, अनुराग सिंह ठाकुर, इंद्रजीत सिंह राव, नीरज शेखर, विजय बहादुर सिंह, रतनजीत प्रताप नरायन सिंह, तूफानी सरोज, राजेंद्र अग्रवाल, राजकुमारी रतना सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, रामसिंह कासवान, शीशराम ओला, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, देवराज सिंह पटेल, गणेश सिंह, गोविंद प्रसाद मिश्रा, दिग्विजय सिंह, निखिल कुमार चौधरी, हुकुमदेव नरायन यादव, राधामोहन सिंह, जया बच्चन, अखिलेश दास गुप्ता, अमर सिंह, वीर सिंह, नंदकिशोर यादव, वीरपाल सिंह यादव, अजय सिंह चौटाला, डॉ.रामप्रकाश, ईश्वर सिंह, सरदार तरलोचन सिंह, संतोष बगरोडिया, ललित किशोर चतुर्वेदी, डॉ.ज्ञानप्रकाश पिलानिया, डॉ.प्रभा ठाकुर, प्रभात झा, नारायण सिंह केसरी, रघुनंदन शर्मा, अर्जुन सिंह, श्रीमती माया, थिरुनवुक्करसर, सुश्री .अनुसुइया, विक्रम वर्मा,आर.के.धवन, प्रेमचंद गुप्ता, डॉ.महेंद्र प्रसाद, राजनीति प्रसाद, रविशंकर प्रसाद, महेंद्र साहनी, एन.के.सिंह, सीपी ठाकुर, शिवानंद तिवारी आदि। गाजियाबाद शहर में होली मिलन समारोह देर रात तक चले। स्वर्णकार समाज के होली मिलन समारोह में सांसद राजनाथ सिंह, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल, पूर्व सांसद डा. रमेशचंद्र तोमर, आदि ने शिरकत की। पटना में पीएमसीएच में होली मिलन समारोह में सांसद सूरजभान सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान, पूर्व सांसद अरुण कुमार आदि शामिल हुए। होली महोत्सव पूरे शहर में चलता रहा। पूर्व सांसद एवं लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार के निवास पर होली महोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सांसद ने भी होली गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।